विधानसभा क्षेत्र मऊरानीपुर में लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ
1 min read

विधानसभा क्षेत्र मऊरानीपुर में लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया शुभारंभ

 इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत देश को विकसित बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के अग्रिम भविष्य और बच्चों के भविष्य का चुनाव है। इस लिये बच्चों के भविष्य को देखते हुए मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी को सुरक्षा देने का काम किया है। आज प्रदेश में शान्ति और सुरक्षा कायम है। आप लोगो को मतदान के दिन घर घर जाना है। और सभी से मतदान करने और मोदी योगी के हाथ मजबूत कराना है।

क्षेत्रीय विधायक डॉ रश्मि आर्य ने कहा कि गठबंधन की सरकार में विकास की गंगा बह रही है। मोदी जी ने महिलाओं की परेशानियों को देखते हुएउनके लिए कई योजनाएं बनाई है। आवास योजना व घरोनी का स्वामित्व महिलाओं को दिया गया है। सरकार ने रहने के लिए आवास, बीमारी से निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य स्मार्ट कार्ड, और खाने के लिए निशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग शर्मा ने क्षेत्र की समस्याओं को संसद में प्राथमिकता के आधार पर उठाने का काम किया है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, एम एल सी श्रीमती रमा निरंजन, महापौर बिहारीलाल आर्य,पूर्व विधायक प्रागीलाल अहिरवार, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि श्रीवास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वंदना पाठक ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गिरी, डॉ रमेश श्रीवास, महेंद्र गुरुदेव, ब्लॉक प्रमुख आनन्द सिंह परिहार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिपाल सिंह झाँकरी, महेन्द्र गुरुदेव,आयुष श्रीवास, मिथलेश सिंह, चंद्रभान सिंह मुखिया, अशोक दुबे, देवेन्द्र नायक, मोहन पुरवार, राजकुमार शर्मा,जयशंकर देवलिया, राजेन्द्र राहुल, अरविन्द पटेल, डॉ अनिल राज, डॉ अनिल मिश्रा, वीरेन्द्र अग्रवाल, उदय सोलंकी, आर के टेलर, अरुण सिंह, मोनू मौर्य, महेन्द्र सिंह सोलंकी, मुकेश राजपूत,राजेश बिलाटिया, प्रवेश शर्मा, सरोज दुबे, कल्पना कनकने,सुमन बिलाटिया,मोहिनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।