आपका सपना, मोदी का संकल्प है। – अनुराग शर्मा
1 min read

आपका सपना, मोदी का संकल्प है। – अनुराग शर्मा

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्येक राजनीतिक पार्टियों का अपनी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है इसी संदर्भ में आज भारतीय जनता पार्टी बार एवं बानपुर मंडल द्वारा “कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम” का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर पूरे उत्साह के साथ फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया

समारोह ने अनुराग शर्मा ने कहा – सबका साथ, सबका विकास’ का हमारा मंत्र, संविधान की सच्ची भावना है। लेकिन परिवारवादी पार्टियों ने हमेशा संविधान की इस भावना का अपमान किया। सामाजिक न्याय का झूठ बोलकर ये लोग अपने ही परिवार को आगे बढ़ाते रहे।

इनके शासन में दशकों तक एससी, एसटी, ओबीसी परिवार मूल सुविधाओं से वंचित थे। गरीबों की चिंता और उन्हें सुविधाएं देने काम… मोदी जी ने किया है।

शर्मा बोले -इस बार रामनवमी पर अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं, बल्कि भव्य मंदिर में दर्शन देंगे। 500 साल बाद ये पल आ रहा है, इसलिए रामटेक को, पूरे महाराष्ट्र को, पूरे देश को अद्भुत आनंद हो रहा है। लेकिन इंडी गठबंधन वाले प्राण प्रतिष्ठा के न्योता को भी ठुकरा दिया था। इसलिए इस बार इंडी गठबंधन वालों को उनकी पापों की सजा मिलनी चाहिए।

राज्यमंत्री मनोहर लाल पंत बोले -पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज मिल रहा है।मोदी जी ने 10 साल में जो विकास कार्य किया है, वो सिर्फ ट्रेलर है। अभी हमें देश को बहुत आगे ले जाना है, हमें भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है।मोदी जी की नीयत सही तो नतीजे सही है आज गांव की बेटियां ड्रोन उड़ा रही हैं।आज खेल के मैदान में हमारी बेटियां कमाल कर रही हैं। आज इसरो के बड़े प्रोजेक्ट्स को महिलाएं हैंडल कर रही हैं। आज दुनिया में महिला पायलट्स का सबसे ज्यादा प्रतिशत भारत में हैं।

विधायक रामरतन कुशवाहा बोले -भारत की संप्रभुता के लिए, भारत की संस्कृति के लिए जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इस देश में काम हुआ है, वो पहले कभी नहीं हुआ था। 500 साल से हम अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे थे, आज मोदी जी के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर बन गया है और रोजाना लाखों लोग दर्शन कर रहे हैं। इसी तरह जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को धाराशायी कर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने का काम किया।

ज़िला पंचायत अध्यक्ष बोले – मोदी जी के नेतृत्व में भारत की राजनीति बदल गई है। पहले लोगों को जातियों में बांटकर, समाज को बांटकर वोटबैंक की राजनीति की जाती थी, सिर्फ अपने को आगे बढ़ाने के परिवार राजनीति होती थी। लेकिन अब मोदी जी के नेतृत्व में विकासवाद की राजनीति होती है। ये अंतर आया है।

इस दौरान,श्यामसुंदर सिंह ,गंधर्व लोधी जी ,हरिराम निरंजन ,दीपमाला कुशवाहा ,रमेश कुशवाहा ,रमेश लोधी जी ,वीरेंद्र प्रताप सिंह (वीरू भैया ,हरिश्चंद्र रावत,कुल्लू दूबे ,हरिराम राजपूत ,घासीराम सहरिया ,बाबू राजा बुंदेला ,निखिल तिवारी ,अजय पटेरिया ,महेश श्रीवास्तव , आशीष रावत ,अरुण द्विवेदी ,बंशीधर बाबू ,रामेश्वर प्रसाद,दिनेश गोस्वामी ,उमाशंकर चौबे ,शैलेंद्र सिंह ,देवेंद्र गुप्ता ,अवध बिहारी पटेरिया , सत्येंद्र रावत, अनुपम चौबे, सोनू चौबे ,विशाल रावत ,रविंद्र नामदेव जी ,पुरुषोत्तम मिश्रा सहित अन्य जिला एवं मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष ,ग्राम प्रधान गण ,देवतुल्य कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति उपस्थित रही।