कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजा समथर की प्रथम पुण्यतिथि
1 min read

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राजा समथर की प्रथम पुण्यतिथि

रिपोर्ट संजीव व्यास समथर

समथर (झांसी)नगर समथर में पूर्व गृह राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीमंत महाराज रणजीत सिंह जूदेव जी की प्रथम पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन जी आदित्य उपस्थित रहे श्री जैन ने कहा महाराज साहब जैसा ना कोई था ना कोई होगा ऐसे लोग बहुत बिरले होते हैं हम सबको बहुत पीड़ा है हमें हमेशा प्यार देने वाले इस नगर को हमेशा प्यार देने वाले हमारे ऐसे राजा साहब जो आज हमारे बीच में नहीं है यह बहुत हृदय बिदारक हैं हम ईश्वर से कामना करते हैं राजा साहब को अपने श्री चरणों में स्थान दें राजा साहब हम सबके दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे श्री जैन ने महाराजा साहब की एक प्रतिमा नगर के किसी प्रमुख चौराहे पर व नगर की एक प्रमुख सड़क का नाम श्री राजा साहब के नाम पर रखने की मांग की मौके पर उपस्थित राजेंद्र सिंह यादव अफजल हुसैनछात्र कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भरत व्यास , ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बादल, नगर अध्यक्ष मेहराब खान, लक्ष्मण खजांची ,मुन्ना बाबू शिल्पकार, उमेश कृष्ण श्रीवास्तव ,अंतू अग्रवाल, सुभाष मिश्रा,शंभू कुशवाहा , रामप्रकाश व्यास, ऋतुराज गुर्जर ,अजय गुर्जर ,इरशाद मोहम्मद ,कार्तिक चौहान ,सीताराम कुशवाहा, इंद्रजीत यादव ,सागर दुबे, सौरभ गुबरेले, अवधेश झा, चंद्रपाल सिंह गुर्जर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या प्रसाद दुबे जी ने की व आभार छात्र कांग्रेस के प्रदेश महासचिव भरत व्यास समथर ने आभार व्यक्त किया।