पूर्णाहुति के साथ हुआ गायत्री महायज्ञ का समापन,पूर्णाहुति पर लोगों ने बुराई छोड़ने तथा अच्छाई धारण करने का लिया संकल्प
1 min read

पूर्णाहुति के साथ हुआ गायत्री महायज्ञ का समापन,पूर्णाहुति पर लोगों ने बुराई छोड़ने तथा अच्छाई धारण करने का लिया संकल्प

रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय

गुरसरांय(झांसी)। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में नगर गुरसराय अंजनी चौक मातवाना में चल रहा भव्य 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ टोली का स्वागत सतीश चौरसिया,रमेश सोनी,चंद्रभान साहू,रामकुमार कुशवाहा,शंकर लाल नामदेव,परमानंद कुशवाहा ने माल्यार्पण किया। संगीत टोली में पधारे पी एन तिवारी,सी पी सिंह राजपूत,नीरज राजपूत,अखिलेश श्रीवास्तव ने युग संगीत प्रस्तुत किए। पूर्णाहुति पर सैकड़ो माता,बहनों एवं भाइयों ने एक-एक बुराई छोड़ने तथा एक-एक अच्छाई धारण करने का करने का संकल्प लिया यज्ञ में बढ़ चढ़कर लोगों ने आज भाग लिया। यज्ञ के दौरान विभिन्न संस्कार टोली द्वारा कराए गए इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान के प्रतिनिधि राजा सिंह चौहान ने गायत्री मां का पूजन किया इस मौके पर प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,अवधेश सिंह फौजी,रामकिशोर अध्यापक,राजाजी,घनश्याम नापित,आत्माराम फौजी,महेंद्र सिंह फौजी,हरिओम,प्रमोद वर्मा,बृजेश सिंह,लालजी खरे,किशोरी नामदेव,श्रीकांत,शशिभूषण,सुभद्रा विश्वकर्मा,अशोक अग्रवाल,मोहिनी कुशवाहा,कैसकली कुशवाहा,किरण साहू,रश्मि कुशवाहा,राममूर्ति साहू,दीनदयाल साहू,श्याम किशोर,पूजा विश्वकर्मा,ममता देवी,संध्या देवी,सत्यम विश्वकर्मा,हरिओम,पूजा विश्वकर्मा,ममता देवी,संध्या,हेमंत, मेघा सहित गायत्री परिजनों का विशेष योगदान रहा। यज्ञ के समापन के बाद शांतिकुंज हरिद्वार की टोली की भावभीनी विदाई की गई। अंत में गायत्री परिवार के संयोजक एवं राष्ट्रीय प्रभारी सतीश चौरसिया एडवोकेट ने सभी का भाव भरा आभार व्यक्त किया।