मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एवं खजुराहो लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा मतंगेश्वर महादेव दर्शन करेंगे
1 min read

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एवं खजुराहो लोकसभा सांसद विष्णु दत्त शर्मा मतंगेश्वर महादेव दर्शन करेंगे

शरद अग्रवाल जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/अरविंद बुंदेला मीडिया प्रभारी भाजपा जिला छतरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्री डॉ मोहन यादव जी, लोकप्रिय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद माननीय श्री विष्णु दत्त शर्मा जी दोपहर 2:35 बजे खजुराहो के मातंगेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। दर्शन के उपरांत ग्राम गढा में बागेश्वर धाम पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चंद्रभान सिंह जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का सभी जनप्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से जोरदार स्वागत करने का आग्रह किया है।