अमरपाल मौर्य के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर दौड़ी हर्ष की लहर,दबे कुचले लोगों को जागी विकास व न्याय की आश
1 min read

अमरपाल मौर्य के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर दौड़ी हर्ष की लहर,दबे कुचले लोगों को जागी विकास व न्याय की आश

रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय

गुरसरांय(झांसी)। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्य को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य पद पर चुने जाने पर गुरसरांय झांसी बुंदेलखंड छत्तीसगढ़ सहित कई क्षेत्रों से एक प्रतिनिधि मंडल हरगोविंद्र कुशवाहा अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के उपाध्यक्ष दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के नेतृत्व में जाकर नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य का भव्य स्वागत किया। वहीं गुरसरांय में मजदूर सेवा संस्थान के संस्थापक कुंवर रामकुमार सिंह,अभाविप के जिला संयोजक झांसी हरिशचन्द्र नायक,अभाविप नगर मीडिया सयोंजक आयुष त्रिपाठी,राष्ट्रवादी हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी बल्ले,भाजपा समर्थक मंच के बुंदेलखंड प्रभारी शौकिन खान,वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश सोनी सरसेड़ा,राजेन्द्र प्रसाद बिलैय्या,कौशल किशोर तहसील उपाध्यक्ष ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन,सार्थक नायक,फूल सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में लोगों ने खुशी का इजहार कर अमरपाल मौर्य को राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा के माध्यम से सम्मानपत्र ज्ञापित किया उधर कुशवाहा समाज कि ओर से रज्जू मौर्य छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय संयोजक कुशवाहा महासभा के साथ उत्तर प्रदेश के रायबरेली,जौनपुर,बांदा,बुलंदशहर,झांसी के गुरसरांय कुशवाहा समाज के प्रमुख अखिलेश कुशवाहा अक्कू ने भी खुशी का इजहार करते हुए प्रदेश में समाज के दबे कुचले लोगों को न्याय और पिछड़े क्षेत्र के विकास को लेकर आशा की उम्मीद जागी है।