मैहर घराने के संगीत गुरू के पास पहुंचे देश के प्रसिद्ध कथा व्यास पं मोहन कृष्ण शास्त्री,समझा संगीत की बारीकियों को
1 min read

मैहर घराने के संगीत गुरू के पास पहुंचे देश के प्रसिद्ध कथा व्यास पं मोहन कृष्ण शास्त्री,समझा संगीत की बारीकियों को

रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय

गुरसरांय (झांसी)। शास्त्रीय संगीत की विभिन्न बारीकियों की जानकारी हेतु एक विचार गोष्ठी ग्राम खड़ौरा में मैहर घराने के संगीतगुरु पं परशुराम पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमे विभिन्न राग रागनियों की एवं ताल की विभिन्न लय कारियों की विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी में वृन्दावन से पधारे कथा व्यास पं सोहन कृष्ण शास्त्री ने संगीत की बारीकियों को समझा। संगीतगुरु पं परशुराम पाठक ने कहा कि विना गुरु के ज्ञान दिए बिना शास्त्र को नहीं समझा जा सकता है।संगीत की बारीकियां एवं किताबों के गूढ़ रहस्य को गुरु मुख के द्वारा ही समझा जा सकता है। सितारवादक सरजू शरण पाठक ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत अपने आप मे महान है। यह यह साधना है।समस्त राग महामंत्र है। युवा पीढ़ी को शास्त्रीय संगीत अवश्य सीखना चाहिए। इस मौके पर ओमप्रकाश मिश्रा,बीरेन्द्र तिवारी,नाथूराम सरपंच,परमेश्वरी दयाल तिवारी,देश राज चौबे,मुकुट बिहारी तिवारी,कुंज बिहारी,हेमंत मिश्रा आदि उपस्थित रहे।