बूथ अध्यक्ष हमारा असली जमीनी नेता है    – अनुराग शर्मा
1 min read

बूथ अध्यक्ष हमारा असली जमीनी नेता है – अनुराग शर्मा

झाँसी | मऊरानीपुर में बूथ सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री पूर्व कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत रहे अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक गिरी ने की

मुख्य वक्ता ने बूथ अध्यक्षों मंडल अध्यक्षों एवं जिले के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा की बूथ अध्यक्ष ही भारतीय जनता पार्टी के रीड की हड्डी है सभी को जो बूथ पर 20 काम आए हैं उनको संपन्न करते हुए हमें इस बार मोदी जी को पुनः 400 के पास करवाना है उन्होंने बूथों पर होने वाले अनेक कार्य बताएं कि किस तरह संगठन का कार्य करते हुए समाज को जोड़कर एवं जनप्रतिनिधियों की सहायता लेते हुए आने वाले 30 में को अधिक से अधिक मतों से यहां अनुराग शर्मा को विजय बनाकर संसद में भेजना है तथा माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथों को मजबूत करना है उन्होंने कहा कि आप सभी को जितने भी लाभार्थी रह रहे हो चाहे वह आयुष्मान योजना से लाभान्वित हो या प्रधानमंत्री आवास योजना से हो या किसान सम्मन निधि से हो या अन्य योजना से लाभान्वित हो सभी से संपर्क करना है एक-एक घर का दरवाजा खटखटाना है एवं अपने बूथ को सशक्तिकरण करना है इस बार हमें बूथ पर 370 से अधिक मतों को जोड़ना है सी ग्रेड के बूथ को बी ग्रेड, बी ग्रेड के बूथ को ए ग्रेड एवं ए ग्रेड के बूथ को ए प्लस ग्रेड बनाना है

झांसी ललितपुर सांसद एवं प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की मोदी जी का 140 करोड़ का परिवार है और 18 करोड़ की सेना है उन्होंने आगे कहा की केन बेतवा की परियोजना किसान भाईयों के लिए बहुत लाभदायक है ,मोदी जी ने हम सभी को छुआ है सबसे बड़ी बात है कि देश के सभी मतदाता मोदी जी के लिए वोट डालना चाहते हैं आप भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता हैं आप सभी को हर घर पर दस्तक देना है तथा उनसे मोदी जी की राम राम कहना है हम सभी चुनाव मैं जाएंगे और बताएंगे की जब कमल का बटन यहां दबाएंगे तो पाकिस्तान थर्राता है जब कमल का बटन यहां दबता है तब भ्रष्टाचारियों का दिल दहलता है जब कमल का बटन यहां दबता है तब गुंडा दर से कांपता है 80 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा है पहले लोग बीमार पड़ते थे तो गरीब आदमी सोचता था की बीमार को बचाएं या घर चलाएं आज अगर कोई बीमार होता है तो प्राइवेट हॉस्पिटल तक मैं आयुष्मान योजना में इलाज संभव है आज तक 4 करोड़ घर बने हैं मोदी की गारंटी है अगले पांच साल में योजना का और विस्तार होगा अगर किसान सम्मान निधि के पैसे आते तो। एक रुपया भी बीच वाला नहीं ले पाता है ये है मोदी की गारंटी है उनके यहां परिवारवाद है चाहे सपा देख लीजिए उनके चाचा भतीजा बहु दामाद सभी को टिकट दे दिया है कांग्रेस देख लीजिए गांधी परिवार की पीढ़ियों ने ही कांग्रेस के कमान संभाली है हमारे यहां बूथ अध्यक्ष भी मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बन सकता है ये भाजपा का संगठन है

जिला प्रभारी संत विलास शिवहरे ने की बूथ की संरचना सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है हमारे यहां पन्ना प्रमुख तक का कार्यकर्ता उपस्थित है बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुख पर इस चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है हर घर में संपर्क करें एवं अधिक से अधिक मतों से इस बार भाजपा को विजय बनाएं बूथ पर भी हमने युवा प्रमुख महिला प्रमुख एवं अन्य प्रमुख बना रखे हैं वह भी अपने नीचे 10 कार्यकर्ता बनकर एक टीम बना सकते हैं

अशोक गिरी जिलाध्यक्ष ने मंचासीन सभी अतिथियों का सम्मान किया एवं उन्होंने कहा की आप सभी सभी को अपने-अपने बूथ पर काम करते हो मुझे मजबूत करना है एवं जो संगठन के द्वारा बूथ पर 20 काम आए है उन्हे पूर्ण करना है

नागेंद्र गुप्ता लोकसभा प्रभारी ने सभी का व्रत लेते हुए कहा के मऊरानीपुर बूथ सम्मेलन में आपकी उपस्थिति यह दर्शा रही है कि आप अपने कार्य के प्रति कितने सजग हैं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पुनः आग्रह किया इस बार हमें अपने बूथ पर 370 से अधिक वोटों को जोड़ते हुए 400 के पार सीटें लाना है

सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया

संचालन डॉ जगदीश सिंह चौहान लोकसभा संयोजक ने किया एवम आभार विधानसभा प्रभारी महेंद्र गुरुदेव ने किया

मंचसीन रहे लाखन सिंह राजपूत पूर्व मंत्री ,संत विलास शिवहरे जिला प्रभारी ,नागेंद्र गुप्ता लोकसभा प्रभारी, अशोक गिरी जिला अध्यक्ष भाजपा,डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान लोकसभा संयोजक ,मनोज राजपूत लोकसभा सह प्रभारी, पवन गौतम जिला पंचायत अध्यक्ष, बिहारीलाल आर्य महापौर झांसी ,रमा निरंजन विधान परिषद सदस्य, शशि श्रीवास अध्यक्ष नगर पालिका मऊरानीपुर, महेंद्र गुरुदेव विधानसभा प्रभारी,राजेंद्र राहुल विधानसभा संयोजक, वंदना पाठक पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत ,आनंद सिंह परिहार ब्लॉक प्रमुख मऊरानीपुर, भारतीय आर्य ब्लॉक प्रमुख, प्रागीलाल अहिरवार पूर्व विधायक , विवेक प्रताप सिंह लोकसभा विस्तारक

प्रमुख रूप से उपस्थित रहे अरुण सिंह ,अनिल राज ,बद्री प्रसाद त्रिपाठी,प्रदीप पटेल,प्रमोद चतुर्वेदी,सत्यम चौहान, सहजेंद्र सिंह बघेल,आयुष श्रीवास,चंचल कंथारिया,सत्येंद्र खरे,डॉ रमेश श्रीवास्तव, सरोज दुबे, प्रतिपाल सिंह झांकरी,रोहित परिहार, दिनेश राजपूत, पंचम सिंह पटेल सत्यम सिंह चंद्रशेखर अर्जरिया सुधीर जैन संजीव चतुर्वेदी मुन्नालाल कुशवाहा प्रणव द्विवेदी,अंकुर अग्रवाल,प्रवेश शर्मा ,संजय गुप्ता,सुरेंद्र शर्मा, करण सिंह पटेल,पंकज आरी बगरौनी,मलखान सिंह कुशवाहा ,आशीष उपाध्याय ,राजेंद्र कुशवाहा,राजेंद्र चौहान,रविंद्र सोनी , जी डी राजपूत,महेश दूबे आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे