भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता
1 min read

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की पत्रकार वार्ता

शरद अग्रवाल जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद खजुराहो लोकसभा की प्रत्याशी वी डी शर्मा ने दिनांक 11अप्रैल को शाम 6:30 बजे भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय छतरपुर में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।
जिसमें प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मांनीय पत्रकार बंधुओ से पत्रकार वार्ता में अपने संबोधन में कहा
-भाजपा के स्थापना दिवस पर हमने संकल्प लिया था कि प्रदेशभर में वृहद स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रयासों से 64 हजार 523 बूथों पर 4 लाख 83 हजार नागरिकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जनसेवा और राष्ट्रहित के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाये गये हैं। जिसका परिणाम है कि सभी लोकसभा सीटों पर मध्यप्रदेश की जनता का आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है। इससे स्पष्ट है कि सभी 29 सीटों पर भाजपा प्रचण्ड बहुमत से विजयी हो रही है। जनता जनार्दन द्वारा भाजपा को मिल रहे अपार स्नेह से घबराया विपक्ष अब चुनावी मैदान छोड़कर भाग रहा है। मेरे संसदीय क्षेत्र खजुराहो लोकसभा में पहले कांग्रेस ने मैदान छोड़ा, फिर उनके सहयोगी दल समाजवादी पार्टी ने भी मैदान छोड़ दिया।
कांग्रेस मध्यप्रदेश समेत देशभर में अपना जनाधार और अस्तित्व दोनों खो चुकी है। भाजपा कार्यकर्तागण प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ‘अबकी बार – 400 पार’ के संकल्प के साथ प्रचण्ड बहुमत से फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है।