प्रदीप से मिलने के लिए दो मिनट चाहिए और दूसरे से मिलने के लिए दूसरा जन्म लेना होगा
1 min read

प्रदीप से मिलने के लिए दो मिनट चाहिए और दूसरे से मिलने के लिए दूसरा जन्म लेना होगा

झांसी! झांसी ललितपुर लोक सभा के इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य जब से राजनीति में आये तब से अब तक जनता के बीच रहे। उन्होंने जनता से रिश्ता और सम्पर्क लगातार जोड़े रखा। उसका ही नतीजा है कि उनकी छवि उज्जवल है और वो सरल स्वाभाव के हरदिल अजीज नेता ही नहीं हर परिवार के एक सदस्य माने जाते हैं। आत्मियता की मिसाल देखना हो तो प्रदीप जैन आदित्य को देखा जा सकता है। इसी बात का नतीजा है कि आज वो जहां भी जा रहे हैं लोग उनका सम्मान कर रहे हैं, उनको गले से लगा रहे हैं।

ललितपुर के कुशवाहा समाज द्वारा प्रदीप जैन आदित्य का सम्मान किया गया और सादगी तो देखिए जिसने उनको माला पहनाने की कोशिश की, उसी को उन्होंने माला पहना दी। मोहन कुशवाहा ने कहा कि मज़हर अली के द्वारा कही ये बात कि प्रदीप से मिलने के लिए दो मिनट चाहिए और दूसरे से मिलने के लिए दूसरा जन्म लेना होगा। इस बात की पुष्टि आज जन – जन कर रहा है। प्रेम के साथ प्रदीप जैन आदित्य को गले से लगा रहा है। वो अपने घर पर किसी को मिलने के लिए इन्तज़ार नहीं कराते इसलिये लोग आज खुद दौड़ दौड़ कर उनका सम्मान करने और उनसे मिलने आ रहे हैं।

इस मौके पर पिंकी जैन, शंभू जैन, अखिलेश गुरूदेव, हिमांशू बाजपेयी, देववृत, शैलेश सिंह, अशोक यादव, राम रूप, रघुवीर चौधरी, रवि दुबे, मोहन कुशवाहा, सुरेश कुशवाहा, आशु कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, राजेश कुशवाहा, भरत कुशवाहा, प्रताप कुशवाहा और बहुत से जन उपस्थित रहे।