एक वर्ष पहिले हुई थी शादी ,पुलिस ने घर टूटने से बचाया
1 min read

एक वर्ष पहिले हुई थी शादी ,पुलिस ने घर टूटने से बचाया

संवाददाता – नीलेश एनकेडी

मोंठ। पुलिस ने पति-पत्नी के विवाद को सुलझा कर उनकी गृहस्थी टूटने से बचाई। पत्नी ने पति और ससुरालियों के खिलाफ मारपीट और उत्पीड़न करने की शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों और सम्भ्रांत लोगों को बुलाकर दोनों के बीच समझौता कराया और खुशी-खुशी पत्नी अपने पति के साथ गई। बताया गया है कि ग्राम खिरियाघाट निवासी संध्या ने मोंठ पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि जालौन के कस्बा कोच निवासी करन पुत्र संतोष से 1 बर्ष पूर्व उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। सब ठीक चल रहा था कि कुछ महीनो बाद उसके ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लिया। मंगलवार को उप निरीक्षक अशोक कुमार और उप निरीक्षक वन्दना ने पीड़िता के पति, ससुराल और मायके पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाया। यह बात सामने आई कि छोटे-छोटे झगड़ों पर करन संध्या के साथ मारपीट करता है तथा संध्या कई बार विषाक्त का सेवन कर चुकी है। संध्या करीब तीन माह से मायके रह रही है। उसके ससुरालियों ने कोर्ट में दावा किया था कि वह अपनी बहू को घर लाना चाहते हैं लेकिन वह आने से इनकार कर रही है। उप निरीक्षक अशोक कुमार एवं महिला उपनिरीक्षक वंदना ने दोनों की बातों को सुना और मामले को समझ कर दोनों पक्षों को समझाया। करीब 2 घंटे पुलिस और क्षेत्र के संभ्रांत लोग पति-पत्नी को समझाते रहे। अंत में संध्या अपने पति करन के साथ ससुराल जाने के लिए राजी हुई। इस तरह जहां मामूली झगड़ों के चलते एक परिवार टूटने की कगार पर था। पुलिस ने दोनों के बीच सामंजस्य कराया और परिवार को टूटने से बचा लिया।