1 min read

झांसी-आमतौर पर नगर निगम की जमीन पर कब्जा करने की शिकायतें शुमार होती थी लेकिन आज एक ऐसी शिकायत सामने आई जिसमें एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि झाँसी नगर निगम उसकी निजी भूमि पर कब्जा कर रहा है। इस पर आलाधिकारियों से बात करने पर उन्होंने बताया कि उक्त जमीन को लेकर जांच की जा रही है आगामी 29 मार्च को उसकी नाप भी होनी है। नाप के बाद ही तय हो पाएगा की जमीन नगर निगम की है या किसी निजी व्यक्ति की। लेकिन एक बड़ा सवाल है कि जब नगर निगम ने उक्त जमीन पर निर्माण के लिए टेंडर किया, उसके बाद टेंडर पास हुआ और कार्य शुरू किया गया, इस बीच नगर निगम के आला अधिकारियों को एक बार भी ख्याल नहीं आया कि वह जिस जमीन को लेकर टेंडर कर रहे हैं उस पर विकास कार्य शुरू कर रहे हैं, वह विवादित तो नहीं। ऐसे में आम आदमी परेशान है अब देखने वाली बात है कि नगर निगम सही निकलता है या वह व्यक्ति सुनिए व्यक्ति ने क्या कहा।