खजुराहो सांसद और मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के पक्ष में मांगे वोट
1 min read

खजुराहो सांसद और मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के पक्ष में मांगे वोट

शरद अग्रवाल जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर
छतरपुर/ चंदला/आज खजुराहो लोकसभा के चंदला में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चंदला विधासभा क्षेत्र के परिवारजनों को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो लोकसभा के सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा लोकसभा क्षेत्र की जनता और सभी कार्यकर्ताओं की ओर से यशस्वी मुख्यमंत्री जी का हार्दिक स्वागत बंधन अभिनंदन करता हूँ।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने उद्बोधन में कहा आज चंदला में उमड़ा जनसैलाब यह बता रहा है कि जनता जनार्दन ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘अबकी बार 400 पार’ के ध्येय को धरातल पर उतारने के संकल्प के साथ कमल निशान फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का पक्का मन बना लिया है।
भाजपा एक-एक कार्यकर्ता आधारित दल है। कोई भी चुनाव हो, यहाँ पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता एक प्रत्याशी की तरह चुनाव लड़ता है और कार्यकर्ता ही चुनाव जीतता और जिताता है। भाजपा किसी एक परिवार का संगठन नहीं, बल्कि भाजपा संगठन ही एक परिवार है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में खजुराहो लोकसभा एवं मध्य प्रदेश का प्रत्येक कार्यकर्ता हर एक बूथ पर फिर एक बार मोदी सरकार बनाने के संकल्प के साथ भाजपा की प्रचण्ड विजय के लिए समर्पित है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस लोकसभा चुनाव में पिछले चुनाव की अपेक्षा दस परसेंट अधिक वोटशेयर हासिल कर जीत का इतिहास रचेंगे।
इस अवसर मंच पर मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री चंदला विधायक दिलीप अहिरवार ,राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया,भारतीय जनता पार्टी छतरपुर जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह बुंदेला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के कार्यकर्ता आमजन मौजूद रहे