राजकुमार सिंह सेंगर ने बेहतरीन सेवाओं से राष्ट्रपति,भारत सरकार से सम्मान पाकर झांसी जिले का नाम देश में किया रोशन
1 min read

राजकुमार सिंह सेंगर ने बेहतरीन सेवाओं से राष्ट्रपति,भारत सरकार से सम्मान पाकर झांसी जिले का नाम देश में किया रोशन

रिपोर्ट-शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय

गुरसरांय( झांसी)। पूरे देश में जहां वर्ष 2020 में सराहनीय सेवा के लिए मध्यप्रदेश भोपाल में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर पद पर तैनात झांसी जिले के गुरसरांय निवासी राजकुमार सिंह सेंगर को राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया जा चुका है। और 22 मार्च 2024 को ग्रह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उन्हें अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जाने से गुरसरांय समेत झांसी जिले का मान बढ़ाने से गुरसरांय एवम झांसी समेत क्षेत्र के लोगो में खुशी की लहर दौड़ गई है। और इसके लिए हरगोविंद कुशवाहा उत्तर प्रदेश शासन से राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त,गरौठा विधायक जवाहर राजपूत,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गुरसरांय पंडित देवेश पालीवाल,दैनिक जनहित दर्शन के प्रमुख विश्वपति पहारिया,अखिल भारतीय गायत्री परिवार गरौठा के प्रमुख सतीश चंद्र चौरसिया,कुंवर रामकुमार सिंह पत्रकार,अखिलेश तिवारी सुट्टा,फूल सिंह परिहार,सुनील सिंह चौहान,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी, सोम मिश्रा,सुनील जैन डीकू, धर्मेंद्र सोनी बल्ले, सुरेश सोनी सरसैडा़,कौशल किशोर,आशुतोष गोस्वामी,सार्थक नायक, शौकीन खान सहित गुरसरांय व क्षेत्र के लोगो ने देश में झांसी जिले का नाम बेहतरीन सेवाओं के लिए सर्वोच्च शिखर पर पहुचाने पर जहां खुशी का इजहार किया है वहीं आने वाली पीढ़ी को अपनी जीवन शैली में बेहतरीन सेवाओं करने की प्रेरणा का जो संदेश दिया है वह हमेशा यादगार और एक ऐतिहासिक नजीर बनेगा।बताते चले राजकुमार सिंह सेंगर गुरसरांय निवासी लाखन सिंह सेंगर के सुपुत्र है।