दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन का जोरदार विरोध प्रदर्शन
1 min read

दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के विरोध में INDIA गठबंधन का जोरदार विरोध प्रदर्शन

झांसी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ED द्वारा की गई गिरफ्तारी तथा कांग्रेस के बैंक खाते सीज किए जाने के विरोध में आज झांसी महानगर के इलाइट चौराहे पर आम आदमी पार्टी सहित INDIA गठबंधन के घटक दलों सपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के झांसी – ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों और नौजवानों के हित में कार्य न करते हुए दिल्ली के यशस्वी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य बिजली पानी के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करने का काम करती है और किसानों नौजवानों की आवाज उठाने वाले राहुल गांधी जी की आवाज को दबाने का प्रयास करती है जबकि दर्जनों भ्रष्टाचार के आरोपियों को अपनी पार्टी में लेकर उनको ऊंचे ऊंचे ओहदे देती है।

आप जिलाध्यक्ष अरशद खान ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी भाजपा की सत्ता की हवस का नतीजा है, हार के डर से बौखलाई मोदी सरकार ने बनावटी सबूतों के आधार पर केजरीवाल जी को गिरफ्तार कर लोकतंत्र को कुचलने के क्रम में एक अध्याय और जोड़ दिया है।
इलेक्टोरल बॉन्ड के मुद्दे से ध्यान भटकाने के उद्देश्य से सुनियोजित तरीके से 9 समन के बाद अब एन चुनावों के पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है।

आम आदमी पार्टी की प्रांतीय सचिव अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार विकास के मुद्दे पर असफल साबित हुई है इसलिए लोगों को हिंदू मुसलमान, चीन पाकिस्तान जैसे मुद्दों में उलझना चाहती है और जब विपक्षी नेता इनकी पोल खोलते हैं तो इन पर ED, CBI का दुरुपयोग कर आवाज को दबाने का काम करती है।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि भारत में भी चीन और रूस की तर्ज पर तानाशाही शासन व्यवस्था लाने की दिशा में मोदी सरकार काम कर रही है।

आप महानगर अध्यक्ष गयादीन कुशवाहा ने कहा कि यदि मोदी सरकार आम आदमी पार्टी तथा अन्य विपक्षी नेताओं के खिलाफ फर्जी आधारों पर कार्यवाही बंद नहीं करती तो इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता जेल भरी आंदोलन करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, प्रांतीय उपाध्यक्ष आप अर्चना गुप्ता, आप जिलाध्यक्ष अरशद खान, शहर अध्यक्ष कांग्रेस मनोज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष आप ग्यादीन कुशवाहा, सुरेश सिंह सरसेला पूर्व विधायक कांग्रेस, सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, अरविंद बबलू, एड विवेक बाजपाई, एड वैभव, भारत बट्टा, इम्तियाज हुसैन, अफ़ज़ाल हुसैन, मोहित पिंचोली, तुलसीदास कुशवाहा, चौधरी परवेज, हिमांशु यादव, रवि बघेल, अतुल आर्य, रजनीश श्रीवास्तव, सुरेश नगाइच,भारत राय, हिमांशु वाजपाई, रविंद्र रायकवार, सचिन साहू, साजिद निसार, इरशाद खान, कैलाश कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, आशीष पाल, राजेश भदौरिया, पुत्तू सिंह कुशवाहा, अशीष तिवारी, सभासद अशीष रायकवार, अमीर चंद, इमरान, अशोक कंसौरिया, अजय जैन, शंभू सेन, भावजीत सरना, विनय उपाध्याय लोकेंद्र यादव, अनंत सिंघल, इमरान खान, राजकुमार सेन, रोबिस खान, राजीव अग्रवाल, विनोद शर्मा, प्रवीण सिमोलिया, अशीष गुप्ता, अवतार परिहार, हेमंद परिहार व अन्य साथी उपस्थित रहे ।