वैदेही सरावगी बने अध्यक्ष और रामबाबू शर्मा बने महामंत्री
1 min read

वैदेही सरावगी बने अध्यक्ष और रामबाबू शर्मा बने महामंत्री

झांसी- प्रयास सभी के लिए संस्था की कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रविवार 17 फरवरी 2024 को होटल प्रभा में संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा के आथित्य एवं संस्था अध्यक्ष सुनील खरे की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें वर्ष 2024-25 के लिए पदाधिकारिओं का चयन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यकारिणी ने वैदेही शरण सरावगी को अध्यक्ष, रामबाबू शर्मा को महामंत्री एवं अशोक अग्रवाल पीएनबी को कोषाध्यक्ष पद हेतु मनोनीत किया , साथ ही इस वर्ष से महिला शाखा का भी गठन किया गया ,जिसका समस्त कार्यकारिणी ने समर्थन किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने बताया की नई कार्यकारिणी का शपथ एवं दायित्व ग्रहण समारोह का आयोजन बुधवार 3 अप्रैल को होटल यात्रिक में रात्रि 8:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील खरे ने समस्त कार्यकारिणी एवं साधारण सभा के सदस्यों से अनुरोध किया की प्रयास संस्था जो विगत 7 वर्षों से अपने कार्यों के द्वारा नगर में अपना एक अलग स्थान बने हुए हैं , इसी परंपरा को आगे बड़ाते हुए हम अपनी नई कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग कर एक नए आयाम की ओर अग्रसर होंगे। इस मौके पर सुनील गुप्ता बब्बल, राजेन्द्र पटवारी राजू, डी एस अग्रवाल, अवधेश कंचन , एडवोकेट अनिल श्रीवास्तव, एडवोकेट संजय खरे , प्रदीप गुप्ता रानीपुर, अशोक अग्रवाल पी एन वी, अशोक पासी, एच् एन शर्मा, विक्रांत सेठ बंटी, अंबिका श्रीवास्तव , अशोक ओमहरे, अशोक अग्रवाल पी एन वी ,दिनेश चौरसिया, सुनील खरे, कृष्णमुरारी गुप्ता राजू मारुति, देवेंद्र गुप्ता क्रेशर, देवेंद्र नगरिया, अंकित राय, हरविन्द कुमार, सुजीत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन संरक्षक राम कुमार लोइया व आभार ज्ञापन महामंत्री राम बाबू शर्मा व कोषाध्यक्ष सुजीत अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।