ओलावृष्टि से किसानों की फसलों की क्षति
1 min read

ओलावृष्टि से किसानों की फसलों की क्षति

महोबाअसमय हुई बारिश व ओलावृष्टि से किसानो की फसलों की क्षति को लेकर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी रविवार की शाम फसल नुकसान का जायजा लेने के लिए किसानों के खेत तक पहुंच गए और इस हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश दिए। उन्होंने असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलों में संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है।जिलाधिकारी ने सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम रहलिया मौजा का भ्रमण कर असमय बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण हुए फसल नुकसान का अवलोकन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने किसान बंधुओ से चर्चा भी की तथा आश्ववस्त किया कि फसल नुकसान का पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सर्वे कार्य कर आकलन किया जाएगा तथा शासन के नियमानुसार राहत राशि किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी और उन्होंने कहा कि किसान भाई अपनी समस्याओं को राजस्व अधिकारियों को अवगत करा सकते हैं अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं को त्वरित निराकरण के प्रयास किए जायेंगे। इस मौके पर एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह व लेखपाल गण उपस्थित रहे।