पारीछा स्थित सुगत बुद्ध विहार विपश्यना केन्द्र के विकास हेतु247.33लाख की सौगात
1 min read

पारीछा स्थित सुगत बुद्ध विहार विपश्यना केन्द्र के विकास हेतु247.33लाख की सौगात

झाँसी। विधानसभा क्षेत्र के पारीछा स्थित सुगत बुद्ध विहार विपश्यना केन्द्र के विकास हेतु केन्द्र के भदन्त कुमार कश्यप महाथेरो द्वारा प्रदेश सरकार से विकास कराने हेतु आग्रह किया गया था। चूंकि यह केन्द्र बुन्देलखण्ड का एकमात्र वृहद बौद्ध विहार है जहां पर देश विदेश के बौद्ध अनुयाइयों का प्रायः आवागमन रहता है। जिनकी सुविधा हेतु यहां पर विकास कार्य कराये जाना अति आवश्यक है। जिसके सापेक्ष मेरे द्वारा विधानसभा में प्रश्न उठाकर मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया गया साथ ही मुख्यमंत्री , पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री एवं प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ.प्र. लखनऊ से व्यक्तिगत मिलकर यहां पर विकास कार्य करवाये जाने हेतु अनुरोध किया गया जिस पर स्थानीय पर्यटन विभाग द्वारा इस बुद्ध विहार पर विकास कार्य करवाये जाने हेतु आगणन तैयार कर शासन को प्रेषित किया था जिसमें प्रदेश की सरकार द्वारा लगभग 247.33 लाख की धनराशि प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर प्रथम किश्त के रूप में धनराशि 197.00 लाख रूपये उ.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम लि. के पक्ष में अवमुक्त भी कर दिये हैं। इस कार्य की स्वीकृति कराने में अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष/राज्य मंत्री हरगोविन्द कुशवाहा का भी विशेष योगदान रहा है। शीघ्र ही बौद्ध विहार पारीछा में विकास कार्य/सौंदर्याकरण का कार्य प्रारम्भ होगा। यहां विकास कार्य होने से यहां आने वाले बौद्ध अनुयाइयों को होने वाली परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। चूंकि बबीना विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव सिंह परीछा ने कहा की प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के हर वर्ग के तीर्थ स्थलों के विकास हेतु प्रतिबद्ध है इस कार्य की स्वीकृति के लिये मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री , पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उ.प्र., प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन उ.प्र. सहित स्थानीय जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त करता हूँ साथ ही समय-समय पर आप पत्रकार बंधुओं द्वारा भी बौद्ध विहार पारीछा की समस्याओं को प्रमुखता से अपने लोकप्रिय समाचार पत्र में प्रकाशित करने के लिये आप सभी का भी आभार व्यक्त करता हूँ।