मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
1 min read

मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

उरई/जालौन। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की महिलाओं ने अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट गेट के बाहर प्रर्दशन किया,बाद में प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंटकर समस्याओं को हल करने की मांग उठाई जिलाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को भेंट करते हुए बताया कि हम लोगों के ऊपर बोझ बढ़ता जा रहा है। किंतु उनको दिए जाने वाली प्रोत्साहन रातियों का अता पता नही रहता है।उन्होंने बताया कि हम लोगों से 50 अधिक काम लिए जाते हैं, उनका कोई भुगतान उन्हें नहीं मिलता। जिन दो चार कार्यों की प्रोत्साहन राशिया दी भी जाती है, उनका निर्धारण वर्षों पूर्व किया गया था, उनके श्रम के सापेक्ष उन दूरी कमी कोई पुनर्निर्धारण नहीं किया गया। ज्ञातव्य है कि भविष्य निधि, ड्युटी, किसी तरह की सामाजिक सुख्खा, यहां तक की साप्ताहिक वर्षिक कर्मिक अवकाश तथा एक दिन का भी मातृत्व अवकाश तक नहीं दिया जाता है। इन्ही समस्याओं के समाधान के लिए विवस होकर पुनः आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। आज आल इंडिया स्कीम वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय आह्वान पर अपनी मांगों की ओर आपका ध्यान आकर्षित करते हुए यह ज्ञापन भेंट किया जा रहा है।महिलाओं द्वारा भेंट किये गये ज्ञापन में अन्य समस्याओं को शामिल किया गया है। जिन्हें पूरा किये जाने की मांग उठाई है। इस दौरान  जिलाध्यक्ष राजकुमारी, रमाकांती देवी, कल्पना देवी, सुशीला, वंदना देवी, उषा,आशमा वेगम, संतोषी, प्रीति देवी, रेशमा देवी, शशि देवी, ममता कुमारी, मीना देवी, शांति देवी, पप्पी देवी, चंद्रकांति, सुमन आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *