झाँसी मे भाजपा द्वारा प्रभु श्रीराम लला के दर्शन हेतु श्रीराम जन्म भूमि दर्शन अभियान
1 min read

झाँसी मे भाजपा द्वारा प्रभु श्रीराम लला के दर्शन हेतु श्रीराम जन्म भूमि दर्शन अभियान

अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात झाँसी मे भाजपा द्वारा प्रभु श्रीराम लला के दर्शन हेतु श्रीराम जन्म भूमि दर्शन अभियान चलाया जा रहा है
भाजपा कार्यालय मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे जिलाध्यक्ष हेमन्त परिहार ने बताया कि झाँसी मण्डल से पहली गाडी 10 फरवरी को रात्रि 11:55 बजे अयोध्या धाम के लिये प्रस्थान करेगी जिसमें 1344 श्रद्धालु जायेंगे चूकि श्रद्धालुओं की संख्या अधिक हो जाने के कारण 2 डिब्बे अतिरिक्त लगाये जाने के लिये कहा गया है।

अयोध्या जाने वाले रामभक्त / श्रद्धालुओं को विदा करने के लिये स्टेशन पर ही एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और ट्रेन को हरी झण्डी दिखाने के लिये 30 अक्टूबर 1990 को हुयी गोली काण्ड में शहीद जगत प्रकाश अग्रवाल के माता पिता एवं घायल कारसेवको एवं जन प्रतिनिधि द्वारा हरी झण्डी दिखाई जायेगी ट्रेन को रवाना होने से पूर्व झाँसी में ही भगवान राम के सम्बन्धित चित्रों द्वारा सजाया जायेगा।

10 फरवरी को रात्रि 11 बजकर 50 मिनट पर गाडी रवाना होगी और श्रद्धालुओं को कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसलिय व्यवस्थाओं की दृष्टि से सभी कोचों में एक कोच प्रमुख एक भोजन प्रमुख एक जल प्रमुख एक चिकित्सा प्रमुख बनाया गया है एवं सभी श्रद्धालुओं की पहचान के लिये आई कार्ड फोटो सहित दिये जायेंगे। व्यवस्था में लगे रेल कर्मियों के मोबाईल नम्बर भी रहेंगे एवं सम्बन्धित सूचनायें भी रहेंगी।

12 फरवरी को रात्रि 9 बजकर 20 मिनट अयोध्या से झाँसी वापिसी के लिये आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी जो 13 फरवरी को प्रातः काल 8 बजे झाँसी पहुँचेगी।

प्रेस वार्ता में उपस्थित जिलाध्यक्ष हेमन्त परिहार, जिला प्रभारी सन्त विलास शिवहरे आस्था स्पेशल ट्रेन प्रमुख पू०जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, संजीव तिवारी, दिगन्त चतुर्वेदी, निशांत शुक्ला, प्रियांशु डे, सौरभ मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

84 thoughts on “झाँसी मे भाजपा द्वारा प्रभु श्रीराम लला के दर्शन हेतु श्रीराम जन्म भूमि दर्शन अभियान

  1. Купить диплом о высшем образовании недорого: Анонимность и конфиденциальность – наши главные приоритеты
    дипломы о высшем образовании купить http://www.dipls-w.ru .

  2. I think that the design of the site is wonderful and the content is very accurate, but I have some notes that more clarifications should be added to attract more visitors to the site [url=https://continueright.com/]https://continueright.com/[/url]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *