राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद द्विवेदी “राजू भैया”, ने शारदा धाम, बैरागढ़ पर जाकर शारदा महाराज जी को सम्मानित किया।
1 min read

राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद द्विवेदी “राजू भैया”, ने शारदा धाम, बैरागढ़ पर जाकर शारदा महाराज जी को सम्मानित किया।

आप सभी को सहर्ष सूचित किया जाता है कि, महंत शारदा महाराज जी, पीठाधीश्वर, शारदा धाम, बैरागढ़ (उ.प्र.) को सर्वसम्मति से राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (संत प्रकोष्ठ) मनोनीत किया गया है। शारदा महाराज जी जैसे महान संत का संगठन को आशीर्वाद मिलना हम सबके लिए एक गौरव का विषय है, जिससे संगठन के सभी पदाधिकारी प्रफुल्लित है।
राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र द्विवेदी “राजू भैया”, ने संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ शारदा धाम, बैरागढ़ जाकर महंत जी को नियुक्ति पत्र तथा परिचय पत्र भेंट किया तथा शाल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट करके उन्हें सम्मानित किया। शारदा महाराज जी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। उक्त अवसर पर बुंदेलखंड उपाध्यक्ष श्री योगेश त्रिपाठी, बसु कुलश्रेष्ठ, मिट्ठू महाराज सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर श्री विनोद चतुर्वेदी, विधायक जालौन ने भी उपस्थित होकर शारदा महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *