राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन द्वारा राम कथा व भंडारे का आयोजन
1 min read

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन द्वारा राम कथा व भंडारे का आयोजन

विनय नगायच उ प्र एवं म प्र प्रभारी

दैनिक बुन्देलखण्ड बुलेटिन

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन

झांसी, 14 जनवरी, *भगवान श्री राम मंदिर के भव्य उद्घाटन और भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा* के उपलक्ष में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन द्वारा देश भर में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में *श्री रमेश चंद द्विवेदी “राजू भैया” राष्ट्रीय अध्यक्ष* के निर्देशन, *श्री नवीन चंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री* के मार्गदर्शन तथा *श्रीमती सुनीता सिंह, बुंदेलखंड उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा)* के संयोजन में, सर्वेश्वरी मंदिर, जार पहाड़, सर्व नगर, झांसी में *भगवान श्री राम सभा एवं भंडारे* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगीतमय राम कथा के उपरान्त राम भजन गाए गए । अंत में सभी को भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में सर्वश्री मैथिली शरण मुद्गल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री शरद नामदेव प्रदेश अध्यक्ष, श्री उमेश प्रजापति प्रदेश प्रभारी, श्री गौरव तिवारी प्रदेश महामंत्री, श्री दीपेंद्र सेन बुंदेलखंड अध्यक्ष, श्री नीरज नायक बुंदेलखंड महामंत्री, श्री रोहित रावत बुंदेलखंड उपाध्यक्ष, श्री विभूति नारायण मिश्रा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य, श्री महेश पस्तोर बुंदेलखंड उपाध्यक्ष, श्री गोपाल सिंह चौहान बुंदेलखंड मंत्री, श्री राजेंद्र तिवारी बुंदेलखंड उपाध्यक्ष, श्री योगेंद्र त्रिपाठी बुंदेलखंड उपाध्यक्ष, श्री मुकेश तिवारी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, श्री संजीव तिवारी जिलाध्यक्ष बस्ती तथा महिला मोर्चा से श्रीमती सीमा नामदेव बुंदेलखंड अध्यक्ष, श्रीमती सुनीता चौहान बुंदेलखंड महामंत्री, श्रीमती दीपा यादव बुंदेलखंड मंत्री आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *