राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।
1 min read

राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

विनय नगायच सह बुन्देलखण्ड प्रभारी
दैनिक बुन्देलखण्ड बुलेटिन
8299303395

झांसी-राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रमेश चंद्र द्विवेदी “राजू भैया”, की अध्यक्षता में, मुदगिल हाउस, अटल नगर, खाती बाबा, झांसी में, राष्ट्रीय, प्रदेश, झांसी जिला, नगर व महिला मोर्चा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संगठन को और अधिक गतिशील बनाए जाने पर विस्तृत चर्चा हुई और सभी स्तर पर पदाधिकारियों को अपनी कार्यकारणी का विस्तार करके पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस के साथ ही 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्रीराम के नवनिर्मित भव्य मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर देश भर में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के पदाधिकारियों से बैनर/ होर्डिंग्स लगवाकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की गई।
बैठक में  डॉ.राकेश कुमार राष्ट्रीय संरक्षक, राष्ट्रीय महामंत्री नवीन चंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/ कोषाध्यक्ष मैथिली शरण मुदगिल, प्रदेश अध्यक्ष – उत्तर प्रदेश शरद नामदेव, प्रदेश अध्यक्ष – मध्य प्रदेश बाल गोविंद शिवहरे, प्रदेश प्रभारी उमेश प्रजापति, जितेश हयारण राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनुशासन समिति, अनिल अवस्थी प्रदेश उपाध्यक्ष/कोषाध्यक्ष, अरविंद कुमार पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष, नीरज नायक बुंदेलखंड महामंत्री, दीपेंद्र कुमार सेन बुंदेलखंड अध्यक्ष, रोहित रावत जिला अध्यक्ष अनुशासन समिति, प्रशांत मुदगिल जिला अध्यक्ष झांसी, कुशाग्र त्रिवेदी राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा, महेश कुमार पस्तोर बुंदेलखंड उपाध्यक्ष, योगेंद्र त्रिपाठी बुंदेलखंड उपाध्यक्ष, राजेंद्र तिवारी बुंदेलखंड उपाध्यक्ष, सर्व श्रीमती रूपम मुदगिल राष्ट्रीय मंत्री महिला मोर्चा, किरण गौतम प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा, सुनीता चौहान बुंदेलखंड महामंत्री महिला मोर्चा, सुनीता सिंह मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, सुनीता शिवहरे, सुनीता गुप्ता, अपर्णा द्विवेदी मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, संध्या टोक्से, दीपा यादव, डॉ. दीपक सिंह जिला उपाध्यक्ष, विनोद कुमार शर्मा जिला मंत्री, प्रमोद कुशवाहा, आई.के.पांडे बुंदेलखंड उपाध्यक्ष, अर्जुन सिंह थापा, महेश कुमार पस्तोर, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नवीन चंद्र शुक्ला, राष्ट्रीय महामंत्री ने तथा सभी का आभार प्रदर्शन मैथिली शरण मुदगिल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *