रिपोर्टर संजीव व्यास समथर।
झांसी- कस्बा समथर में बड़े हर्ष उल्लास से हुई गोवर्धन पूजा। भक्तों ने ह्रदय भाव से अपने अपने घरों में विभिन्न स्वरूपों में श्री कृष्ण भगवान की प्रतिमा बनाकर विधि-विधान गोवर्धन भगवान् की पूजा अर्चना की। वहीं श्यामदास जी मंदिर पर संत नरहरिदास जी महाराज के सानिध्य में हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा अर्चना कर छप्पन भोजन का महाप्रसाद लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर में भगवान गोवर्धन के भव्य स्वरूप के दर्शन के लिए तांता लगा रहा।