Posted inमहोबा

“मिशन शक्ति” अभियान के तहत संकल्प एकेडमी की बालिकाओं को किया गया जागरूक

पनवाड़ी ,महोबा : महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहें मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को क़स्बा पनवाड़ी स्थित संकल्प एकेडमी की छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया। एकेडमी में कार्यक्रम का शुभारंभ कोतवाली पनवाड़ी के प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार पांडे द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बालिकाओं को जागरुक करते हुए महिला आरक्षी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा ने कहा कि महिलाओं /बालिकाओं को डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1076, 1073 अन्य नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा या महिला शिकायत कर सकती है।एकेडमी के संचालक अजय अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि एक पुरुष पढ़ता है तो केवल एक परिवार पढ़ता है पर जब एक महिला को पढ़ाया जाता है तो दो परिवार पढ़ते हैं। समाज की दिशा को निर्धारित करने के लिए महिला वर्ग को पर्याप्त अवसर प्रदान करने होंगे। आगे कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाया जा रहा है यह अभियान बहुत उपयोगी है। एकेडमी की छात्रा भारती सिंह व अंजली राजपूत ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि लड़कियों को कभी भी खुद को कम नहीं समझना चाहिए। वह हर क्षेत्र में लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकती हैं। गलत करना या गलत सहना दोनों ही गलत है। यह अभियान समाज में महिला सशक्तिकरण में काफी बड़ा योगदान दे रहा है। आज हर क्षेत्र में नारी ने अपना प्रबल स्थान बनाया है। सभी को चाहिए कि वह अपनी बेटियों को पढ़ने दें और समाज का सामना करने के लिए सक्षम बनाएं। कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक शशि कुमार पांडे, क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र मिश्रा,एकेडमी संचालक / शिक्षक अजय अग्निहोत्री,महिला कांस्टेबल चंचल सिंह, शिवानी सिंह,पुरुष आरक्षी दिनेश सिंह सेंगर, पवन कुमार ,धर्मेंद्र, समाजसेवी रमेश सक्सेना, प्रदीप अग्निहोत्री,सतीश तिवारी, जितेंद्र सहित एकेडमी के छात्र-छात्राओं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial