रिपोर्टर संजीव व्यास समथर।
झांसी- कस्बा समथर में बुढ़वा मंगल के उपलक्ष में अन्नपूर्णा मंदिर पर हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी बालाजी महाराज के भक्त मंडल के कार्यकताओं द्वारा सुंदर काण्ड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। पंडित संजीव कुमार शास्त्री जी ने विधिविधान से मंत्रोच्चारण कर बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर सुंदर काण्ड पाठ का शुभारंभ किया इसके पश्चात हवन पूजन कर आरती की। सभी भक्तों ने आरती में सम्मिलित होकर चरण वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। और जयकारा लगाया।इसके उपरांत सभी भक्तों ने भंडारे का प्रसाद पाया। भंडारा देर रात तक चलता रहा।मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।