सदस्य सचिव उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ संजय सिंह द्वारा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा का निरीक्षण

 बांदा-आज दिनांक 02 सितम्बर, 2023 को सदस्य सचिव उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री संजय सिंह द्वारा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा का निरीक्षण प्रातः 11:00 बजे किया गया। सर्वप्रथम श्रीमती अन्नू काम्बोज द्वारा  सदस्य सचिव, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ  संजय सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात्  संजय सिंह, सदस्य सचिव महोदय द्वारा एडीआर० भवन में पौधारोपण किया गया। निरीक्षण में विधिक सेवा कार्यक्रमों का जायजा लिया गया। तदोपरान्त पराविधिक स्वयं सेवकों की समीक्षा बैठक ली गयी जिसमें पराविधिक स्वयं सेवकों के कार्यों के सम्बंध में जानकारी ली एवं उनके मानदेय प्रतिमाह दिये जाने के सम्बंध में निर्देश दिये। इसी क्रम में जनपद में संचालित लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अधिवक्ताओं/कर्मचारी की भी समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। सदस्य सचिव महोदय द्वारा अधिवक्ताओं व कर्मचारियों के कार्यों का अवलोकन किया गया तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस समीक्षा बैठक में सदस्य सचिव के साथ पधारें श्री सन्तोष कुमार द्वितीय, सचिव, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं श्री निश्चल शुक्ला, उपसचिव, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ भी मौजूद रहें।

तदोपरान्त संजय सिंह, सदस्य सचिव द्वारा मण्डल कारागार, बांदा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सर्वप्रथम सदस्य सचिव महोदय द्वारा कारागार में स्थापित जेल लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया तथा जेल बन्दियों में से किन्हीं तीन शिक्षित बन्दियों को जेल पराविधिक स्वयं सेवक नियुक्त करने के निर्देश दिये। पाकशाला के निरीक्षण में सदस्य सचिव महोदय ने बन्दियों के लिये बने दोपहर के भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता को जांचा एवं वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री वीरेश राज शर्मा को भोजन की गुणवत्ता को बनाये रखने हेतु निर्देशित किया। कारागार अस्पताल के निरीक्षण में सदस्य सचिव महोदय द्वारा मानसिक रोगियों के काउन्सिलिंग हेतु डा० हरदयाल एवं अन्य मानसिक रोग विशेषज्ञ की रेगुलर तौर पर रोगियों की काउन्सिलिंग हेतु विजिट करने के निर्देश दिये। सदस्य सचिव महोदय ने कहा कि ऐसे बन्दी जो अपनी बात किसी कारणवश कह नही पा रहे अथवा किसी सांकेतिक माध्यम से वह अपनी व्यथा अथवा बात कहना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें कागज व कलर उपलब्ध कराये जायें जिससे वह चित्रकला (ड्राइंग) के माध्यम से अपनी बात कह सकते है। जिसके लिये उन्हें जेल की ओर से कागज कलम / कलर उपलब्ध कराये जाने हेतु वरिष्ठ जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

इसी क्रम में सदस्य सचिव द्वारा महिला कारागार में कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला बन्दियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु कौशल विकास कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। कौशल विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला बन्दियों को सिलाई का प्रशिक्षण प्रदान किये जाने हेतु सिलाई मशीन उपलब्ध करायी जा चुकी है जिसमें उनके द्वारा सिलाई कर वस्त्रों को सदस्य सचिव महोदय को दिखाया गया। सदस्य सचिव महोदय द्वारा महिला बन्दियों के साथ रह रहें बच्चों को उपहार भेंट किये। पराविधिक स्वयं सेवक श्रीमती सुमन शुक्ला द्वारा महिला बन्दियों को दिये जा रहे प्रशिक्षण से हस्त निर्मित बड़े बैग, पंखे व गुलदस्तें भी सदस्य सचिव महोदया द्वारा देखें गये। इस अवसर पर  संजय सिंह, सदस्य सचिव के साथ श्रीमती अन्जू काम्बोज, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा,  सन्तोष कुमार द्वितीय, सचिव, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं  निश्चल शुक्ला, उपसचिव, उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ,  वीरेशराज शर्मा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक-बांदा,  महेन्द्र सिंह व  राजेश कुमार,  नरेन्द्र कुमार उपजेलर के साथ  राशिद अहमद डी.ई.ओ. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा उपस्थित रहे।

✍️ जिला बांदा से ब्यूरो संतोष त्रिपाठी की रिपोर्ट बुंदेलखंड बुलेटिन 8874760750

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial