बरुआसागर(झाँसी) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के मिशन चंद्रयान -3 की बुधवार की शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हो गई। इसके साथ है चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव पर अपने यान को उतारने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। एक कहाबत आप ने सुनी ही होंगी कि चंदा मामा दूर के, लेकिन भारत के चंद्रयान की सफलता के बाद ये कहा जा सकता है कि चंदा अब अपने घर के है। इसे लेकर बड़ागांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत बनगुवां में उत्साह का माहौल है। इसके लिए कई लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गईं।
वही ग्राम पंचायत बनगुवॉ के पंचायत भवन एवं प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम,उच्च प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम, कन्या प्राथमिक विद्यालय बनगुवां,के विद्यालय में शासन के निर्देश पर बुधवार की शाम को स्कूलों में छात्रों के संग अभिभावको को भी बुलाया गया।
इस पर बच्चों के लिए कार्यक्रम आयोजित कराए गए जिसमें चंद्रयान से जुडी रोचक जानकारियों के साथ ही अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में भी बताया गया। एवं चंद्रयान-3 की लैंडिंग को भी टीवी स्क्रीन पर बताया गया। मिशन चंद्रयान-3 कि सॉफ्ट लेंडिंग देखकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए।
इसमें उपस्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय प्रधनाध्यापक मुन्नालाल कुशवाहा,अध्यापक ममता यज्ञीक सुनीता,सहायक शिक्षक गौरव,सर्वेश,रिचा, रामकुमारी, अलका, आदि शिक्षक उपस्थित रहे
ग्रामीणों में ग्रामरोजगार सेवक मनोज यादव,प्रवीण समेले,नरेश कुशवाहा, राधारमन,पहलाद यादव, सुनील कुमार, दीनदयाल, हरिदास रायकवार आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।
चंद्रयान -3 पर क्या बोले शिक्षक?
प्राथमिक विद्यालयअंग्रेजी माध्यम प्रधानाध्यापक प्रदीप सेन ने बताया की टीचरों ने बच्चों को चंद्रयान -3 की जानकारी दी. विद्यालय में शिक्षकों कि उपस्थिति में चंद्रयान की लैंडिंग का कार्यक्रम बच्चों को दिखाया गया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय अंग्रेजी माध्यम की प्रधानध्यपक मीना साहू ने बताया कि हमारे लिए गर्व का पल है कि चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने का काउंटडाउन शुरू हो गया। बच्चों को चंद्रमा और स्पेस के बारे में भी जानकारी दी गईं।
चंद्रयान-3 की लैंडिंग पर क्या बोले प्रधानप्रतिनिधि एवं सचिव
ग्राम विकास अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग को पंचायत भवन में ग्रामीणों को भी दिखाया गया। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग पर ग्रामीण भी बहुत उत्साह हुए।
ग्राम प्रधानप्रीतिनिधि महेश समेले ने बताया की चंद्रयान -3 लैंडिंग देख कर ग्रामीण बहुत ही उत्साहित हुए
एवं सभी ग्रामीणों ने हाथ में तिरंगा लहराकर बहुत जश्न मनाया।