Posted inझांसी

पालिकाध्यक्ष ने किया मानवीय कार्य बेजुबान गाय के बछड़े को रेस्क्यू कर गहरे कुएं से निकलवाया सकुशल

रिपोर्ट-संजीव व्यास समथर।

समथर झांसी। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मानवीय कार्य करने से लोगों में खूब सराहना की जा रही है। जिसने भी सुना वह प्रसंशा करने लगा।
आज पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा बेजुबान गाय के बछड़े को रेस्क्यू कर सकुशल निकालने पर नगर क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
बता दें कि नगर पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह कंसाना को सूचना मिली कि एक खेत में बने गहरे कुएं में गाय का बछडा़ गिर गया है।
नगर के लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पालिकाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर सफाई नायक द्वारका कुमार,धर्मेन्द्र कुमार,को निर्देश दिया। कि गाय के बछड़े को कूंए के पानी से सकुशल निकालाना है। नगर पालिका की टीम ने पालिकाध्यक्ष के आदेश पर तुरंत रेस्क्यू कर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर सकुशल बहार निकाला। जिससे नगर एवं क्षेत्र में पालिकाध्यक्ष सहित नगर पालिका कर्मचारियों की प्रसंशा की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial