जनपद महोबा में नियुक्त मुख्य आरक्षी को केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुने जाने पर दी गयी बधाई/शुभकामनाएं
1 min read

जनपद महोबा में नियुक्त मुख्य आरक्षी को केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चुने जाने पर दी गयी बधाई/शुभकामनाएं

रिपोर्ट- कहकशां जलाल ब्यूरो चीफ महोबा

 महोबा । पुलिस की सर्विलांश शाखा में नियुक्त मुख्य आरक्षी शरत कुमार सिंह को केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक लिए चुने जाने पर जनपदीय पुलिस अधिकारियों द्वारा मुख्य आरक्षी को बधाई दी गयी व मुख्य आरक्षी को ऐसे ही पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिये प्रेरित किया गया।
ध्यातव्य है कि इसके पूर्व वर्ष 2020 में इन्हे केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है। शरत कुमार सिंह वर्ष 1997 वर्ष में आरक्षी पद में नियुक्त हुए थे जो वर्ष 2018 में मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नत हुए हैं।
अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक-2023 के नामों की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा की गयी है, अति उत्कृष्ट सेवा पदक पुलिस अधिकारियों को उनके सेवा अभिलेख के आधार पर क्रमशः 15 वर्ष की सराहनीय सेवा पर उत्कृष्ट सेवा पदक एवं 25 वर्ष की सराहनीय सेवा पर अति उत्कृष्ट सेवा पदक, भारत सरकार, केन्द्रीय गृहमंत्रालय द्वारा प्रदान किये जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *