झांसी।
झांसी में भ्रष्टाचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जहां भ्रष्टाचार के कई ऐसे मामले उजागर हुए है। उसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा कार्यवाही भी की गई। लेकिन भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। और अब फिर से एक भ्रष्टाचार की ठेकदार द्वारा कहानी लिखी जा रही है। जिसमे बच्चो की जिंदगी को जान बूझकर खतरे में डाला जा रहा है।
ताजा मामला झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बड़ागांव का है। जहां पर शिक्षा विभाग द्वारा बनवाए जा रहे प्राथमिक विद्यालय बड़ा गांव के नए भवन में ठेकेदार द्वारा भ्रष्टाचार की कहानी लिखी जा रही है। बताया गया है कि ठेकेदार द्वारा मानक विहीन लेंटर में सरिया लगाया जा रहा है। तथा खराब गुणवत्ता की सीमेंट उपयोग में लाई जा रही है। तो वही गुणवत्ता पूर्ण कार्य न होने से ग्राम प्रधान और स्थानीय ग्रामीणों ने भी नाराजगी व्यक्त की है।। और गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराए जाने की मांग भी की है।।ग्रामीणों ने बताया की इससे पूर्व भी शिक्षा विभाग द्वारा ठेकदार की मदद से एक भवन का निर्माण कराया गया था।। जो 10 वर्ष में ही जर्जर हो गया। और अब इस भवन का निर्माण किया जा रहा है। जो मानक विहीन बनाए जाने की वजह से कभी भी धरासाई हो सकता है। भविष्य कुछ भी हो लेकिन नीव कमजोर होगी तो घटना जरूर होगी। इसकी जिला प्रशासन को उच्च स्तरीय टीम गठित कर जांच करनी चाहिए।
बाइट,स्थानीय ग्रामीण