कालपी / जालौन। गुरुवार की दोपहर को बीमारी से आजिज होकर 35 वर्षीय युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा ली। सूचना पाकर पुलिस तथा पारिवारिक जनों ने काफी तलाश किया,लेकिन यमुना की जलधारा में कोई पता नहीं चल सका।प्राप्त जानकारी के मुताबिक कस्बा कालपी के मोहल्ला हरी गंज निवासी तबरेज 35 वर्ष पुत्र रफीक खान काफी दिनों से बीमारी से परेशान रहता था. 10 वर्ष पहले तबरेज की शादी हुई थी तबरेज अपने 1 पुत्र, एक पुत्री तथा पत्नी के साथ रहता था बताते हैं कि इलाज के बावजूद वह बीमारी से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा था बीमारी की परेशानियों से वह जूझ रहा था गुरुवार को घर से निकल कर तबरेज यमुना नदी के नए पुल में पहुंचा तथा पुल के ऊपर से यमुना में छलांग लगा दी आसपास के लोगों ने यह घटना देखी तो शोर मचाया सूचना पाकर महमूदपुरा चौकी इंचार्ज संतोष शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा यमुना में डूबे तबरेज का पता लगाने के लिए जुट गए यमुना नदी कालपी के नए पुल से लेकर पुराने रेलवे पुल तक पुलिस तथा पारिवारिक जनों के द्वारा खोजबीन चलती रही। लेकिन समाचार लिखे जाने तक तबरेज का नदी में कोई पता नहीं चल सका। वही मोहल्ले में यह खबर सुनकर नागरिक स्तब्ध हो गए।
बीमारी के चलते 35 वर्षीय युवक ने यमुना नदी में लगाई छलांग, पुलिस खोजबीन में जुटी
