ललितपुर। महर्षि दयानंद सरस्वती योग संस्थान आर्य समाज महरौनी एवं भारत को समझो अभियान के अंतर्गत आध्यात्मिक प्रवचन हेतु 15 देशों में वेद प्रचार यात्रा करने वाले आर्य जगत के विद्वान आचार्य आनंद पुरुषार्थी नर्मदापुरम से स्थानीय दा ग्रांड सिद्धि (ललित पैलेस होटल) स्टेशन रोड आज रविवार को अपरान्ह 3 बजे आ रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूपेंद्र जैन प्रधान संपादक दैनिक जनप्रिय करेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक आर्य रत्न शिक्षक लखन लाल आर्य ने बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पूरे दो वर्ष तक मनाई जानी है उसी क्रम में सम्पूर्ण विश्व को श्रेष्ठ बनाएं के उद्देश्य से 15 देशों में वेद प्रचार कर चुके आर्य जगत के मूर्धन्य विद्वान आचार्य आनंद पुरुषार्थी जी को अधिक से अधिक संख्या में सुनने के लिए सपरिवार पधार कर धर्म लाभ उठाने की अपील की गई।
आर्य जगत के विद्वान आचार्य आनंद पुरुषार्थी आज ललितपुर में
