उड़ीसा से झांसी बेची गई थी एक एक लाख में 3 लड़कियां ,सभी 15 साल से छोटी
1 min read

उड़ीसा से झांसी बेची गई थी एक एक लाख में 3 लड़कियां ,सभी 15 साल से छोटी

रिपोर्ट-विनय नगायच ब्यूरो चीफ झाँसी

झाँसी। 3 नाबालिग लड़कियों की उड़ीसा से तस्करी कर झांसी में बेचने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। अभी उसकी सहेली व अन्य आरोपी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। दोनों सहेलियों ने मिलकर शादी के लिए तीनों लड़कियों को एक-एक लाख रुपए में बेच दिया था। किसी तरह एक लड़की पुलिस तक पहुंच गई थी, तब सारे मामले का खुलासा हुआ था।
पुलिस के अनुसार, उड़ीसा की रहने वाली तीनों लड़कियों की उम्र 13 से 15 साल है। इसमें दो सगी बहनें और एक उनकी चचेरी बहन है। दिसंबर 2022 में वे एक युवक से मिलने के लिए घर से भागी थी। तीनों सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला पहुंची, लेकिन वो युवक नहीं मिला। अंधेरा होने पर वे डर गई। तब उनकी मुलाकात डौली कौर (48) पत्नी चरनजीत से हुई। डौली उनको डरा धमकाकर घर ले गई। तीनों को खाना खिलाकर सुला दिया।
सहेली के साथ मिलकर बेचने का प्लान बनाया
तीनों लड़कियां डौली से काम मांगने लगी, चूंकि वे घर से भागी थी तो डर गई थी। तब डौली की बहू उनकाे बाजार ले गई, लेकिन आधार कार्ड नहीं होने की वजह से किसी ने काम नहीं दिया। इस बीच डौली की अपनी एक सहेली से बात हुई। तब दोनों ने मिलकर तीनों लड़कियों को शादी के लिए बेचने का प्लान बनाया।
प्लान के मुताबिक सहेली तीनों लड़कियों को लेकर झांसी आई। यहां एक-एक लाख रुपए में तीनों लड़कियों को बेच दिया था। लड़कों ने शादी कर उनको घरों में बंधक बना लिया था। करीब 15 दिन पहले एक लड़की घर से भाग निकली। बबीना के काेटी के पास से पुलिस काे फोन लगाया। पुलिस ने लड़की को बाल कल्याण समिति के पास पेश किया। काउंसिलिंग में पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद दो अन्य लड़कियों को बरामद किया गया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में डौली को गिरफ्तार कर लिया। अभी उसकी सहेली समेत अन्य आरोपी फरार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *