करणी सेना का उद्देश्य गरीब शोषित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना.. जीवन सिंह शेरपुर
1 min read

करणी सेना का उद्देश्य गरीब शोषित वर्ग के लोगों को न्याय दिलाना.. जीवन सिंह शेरपुर

रिपोर्ट -शौकीन खान/कौशल किशोर गुरसरांय

गुरसरांय(झांसी)। क्षत्रिय समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों को एक सूत्र में बांधकर उमनके अधिकारों की लड़ाई व लोगों के साथ किये जा रहे अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसके लिये करणी सेना हर वर्ग के साथ खड़ी है। यह बात मुख्य अतिथि करणी सेना परिवार के प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने युवाओं के बीच कही। एक भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। युवाओं के अंदर ऊर्जा का संचार करते हुए उन्होंने कहा कि हमें लोगों के अधिकारों को दिलाने की लड़ाई लड़नी होगी। समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर सर्व समाज को एक सूत्र में बांधकर अन्य समाज के साथ खड़े होकर उनका सहयोग करना होगा। करणी सेना परिवार का उद्देश्य गरीब, शोषित लोगों की मदद करना और न्याय दिलाना है। अत्याचार एवं अन्याय के खिलाफ हर तरह का संघर्ष करने को तैयार हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बुन्देलखण्ड अध्यक्ष अभिषेक सिंह राजावत मारकुआं ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि राजनैतिक दलों के साथ समाज में विकृति फैलाने वालों से दूर रहकर समाज में आपसी भाईचारा कायम रहे जिससे सर्व समाज के लोग प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ें। इस अवसर पर करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने अभय प्रताप सिंह छोटू अस्ता को करणी सेना परिवार का झांसी जिलाध्यक्ष मनोनीत कर मनोनयन पत्र दिया। इस दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह दिखित (छोटू अस्ता) ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन कर गति दी जायेगी,और हमारी लड़ाई हमेशा अन्याय,अत्याचार के खिलाफ रहेगी,हर वर्ग,हर जाति न्याय दिलानें का काम किया जाएगा।

इस अवसर पर लवी सिंह तोमर भोपाल, कृष्णा बुन्देला भोपाल महानगर अध्यक्ष, अवधेश सिंह राठौर, उत्कर्ष राठौर,कैप्टन सुरेंद्र यादव, विक्रम सिंह तोमर, रज्जू रोरा,आर्यन सिंह प्रधान खिसनी, टिंकू राजा प्रधान नयाखेड़ा, देवेंद्र चौहान, गोलू राजा, संजीव बकील बकील साहब, राजा यादव, पुष्पेंद्र चंदेल, टिंकू राजा जितेंद्र चंदेल, हरेंद्र गुरुजी,हर्षना सिंह प्रदेश सचिव जनसत्ता दल,विमलेंद्र सिंह भदौरिया, संदीप सिंह परिहार,आँशु चौहान, अमित सेंगर, मोहित ठाकुर, महेंद्र सिंह परिहार, शिवम सिंह परिहार,नीतू यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह दिखित (छोटू अस्ता) ने सभी के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *